ईरान के फुटबॉलर्स को फीफा विश्व कप-2022 में वेल्स के खिलाफ अपने दूसरे मैच से पहले सरकार के दबाव में राष्ट्रगान गाते देखा गया। खिलाड़ियों के राष्ट्रगान गाते ही स्टैंड्स में फैन्स रोने लगे। ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों के समर्थन में खिलाड़ियों ने इंग्लैंड के खिलाफ टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में राष्ट्रगान गाने से इनकार कर दिया था।