ईरानी विदेश मंत्रालय के अनुसार, ईरानी विदेश मंत्री हुसैन आमिर अब्दुल्लाहियान ने अपने भारतीय समकक्ष एस. जयशंकर से अफगानिस्तान को गेहूं, दवाएं और कोविड-19 के टीके पहुंचाने में भारत को मदद करने की पेशकश की है। गौरतलब है, भारत ने अफगानिस्तान को मानवीय सहायता के तौर पर 50,000 मीट्रिक टन गेहूं की आपूर्ति का वादा किया था।