ईरान ने इज़रायल की खुफिया एजेंसी मोसाद के लिए जासूसी करने को लेकर 4 लोगों को दी फांसी

ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी 'आईआरएनए' के मुताबिक, ईरानी अधिकारियों ने रविवार को इज़रायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' के लिए काम करने के आरोप में 4 लोगों को फांसी दे दी। वहीं, समूह से संबंधित 3 अन्य लोगों को 5-10 साल जेल की सज़ा सुनाई गई। एजेंसी के मुताबिक, इन लोगों को 'क्रिप्टो करेंसी' के रूप में भुगतान मिलता था।