ईरान ने पाकिस्तान पर दागी मिसाइलें, उग्रवादी समूह के ठिकानों पर किए हमले

ईरानी सरकारी मीडिया के मुताबिक, ईरान ने मंगलवार को पाकिस्तान में बलूची उग्रवादी समूह जैश अल-अदल के 2 ठिकानों पर मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया। इस समूह ने पाकिस्तान से सटी ईरानी सीमा पर ईरान के सुरक्षाबलों पर कई हमले किए हैं। इससे एक दिन पहले ईरानी रेवोल्यूशनरी गार्ड्स ने सीरिया-इराक में कुछ इलाकों पर मिसाइल हमले किए थे।

Load More