inshorts

ईरान ने ब्रिक्स में शामिल होने के लिए दिया आवेदन, रूस ने कहा- अर्जेंटीना ने भी किया अप्‍लाई

ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के मुताबिक, ईरान ने ब्रिक्स समूह का सदस्य बनने के लिए आवेदन दिया है। बकौल प्रवक्ता, ब्रिक्स में ईरान की सदस्यता से दोनों पक्षों को लाभ होगा। वहीं, रूस ने कहा कि अर्जेंटीना ने भी ब्रिक्स में शामिल होने के लिए आवेदन किया है। ब्रिक्स में ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं।