नॉर्वे स्थित 'ईरान मानवाधिकार' नामक गैर-सरकारी संगठन ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि ईरान में इस साल अब तक 504 लोगों को मौत की सज़ा दी गई है, जो पिछले पांच वर्षों में सर्वाधिक हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 4 दिसंबर को भी ईरान में इज़रायल के लिए जासूसी के आरोपी चार लोगों को मौत की सज़ा दी गई थी।