ईरान में डांस के वायरल वीडियो को लेकर महिला और उसके मंगेतर को हुई 10 साल की जेल
ईरान की अदालत ने तेहरान के आज़ादी टावर के सामने डांस करने वाली एक महिला अस्तियाज़ हघीघी और उसके मंगेतर आमिर मोहम्मद अहमदी को 10 साल 6 महीने की जेल की सज़ा सुनाई है। उन्हें नवंबर-2022 में गिरफ्तार किया गया था। वायरल वीडियो में अस्तियाज़ बिना हिजाब के नज़र आई थी और अदालत ने इसे सरकारी आदेश की अवज्ञा माना।