inshorts

ईरान में पालतू जानवरों पर प्रतिबंध लगाने के लिए कानून का प्रस्ताव

ईरान एक कानून बना रहा है जो कुत्ते, बिल्ली और खरगोश जैसे घरेलू पालतू जानवरों को पालना प्रतिबंधित करेगा। यह प्रतिबंध सांप, छिपकली, मगरमच्छ, चूहे, बंदर, गधे और कछुए जैसे 'जंगली जानवरों' पर भी लागू होगा। देश को 'अशुद्ध' और 'गैर-इस्लामिक' जानवरों के प्रभाव से बचाने को इस प्रस्तावित कानून में इनके मालिकों को 'घातक सामाजिक समस्या' बताया गया है।