ईरान में हिजाब विरोधी प्रदर्शन में मारे गए एक शख्स के अंतिम संस्कार में उसकी बहन ने अपने बाल काटे जिसका वीडियो सामने आया है। गौरतलब है, ठीक से हिजाब न पहनने को लेकर पुलिस हिरासत में ली गई 22-वर्षीय महसा अमिनी की मौत होने के बाद ईरान में प्रदर्शन जारी हैं जिनमें कई लोगों की मौत हो चुकी है।