कुछ राजनयिकों के मुताबिक, ईरानी सुरक्षा गार्ड्स ने पिछले कुछ महीनों में एक न्यूक्लियर फैसिलिटी में यूएन की कई महिला परमाणु निगरानी निरीक्षकों का शारीरिक उत्पीड़न किया। बकौल राजनयिक, इनमें पुरुष सुरक्षा गार्ड्स द्वारा महिला निरीक्षकों को कथित तौर पर गलत ढंग से छूना और कुछ कपड़े हटाने के आदेश शामिल हैं। यूएन न्यूक्लियर वॉचडॉग ने इसे 'अस्वीकार्य' बताया है।