ईरानी राष्ट्रपति के निधन के बाद भारत में एक दिन के लिए घोषित हुआ राष्ट्रीय शोक

हेलीकॉप्टर क्रैश होने से ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के निधन के बाद भारत ने एक दिन के लिए मंगलवार को राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। गृह मंत्रालय ने बताया, "राष्ट्रीय शोक पर पूरे दिन तिरंगा झंडा आधा झुका रहेगा और सरकार द्वारा प्रायोजित कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं होगी।" हादसे में ईरान के विदेश मंत्री का भी निधन हुआ।

Load More