ई-रिक्शा चालक ने दिल्ली में महिला को नशीला पदार्थ पिलाने के बाद किया रेप, हुआ अरेस्ट

दिल्ली के कोतवाली इलाके में 26 मई को एक ई-रिक्शा चालक ने एक महिला को नशीला पदार्थ पिलाने के बाद उसका रेप किया और विरोध करने पर उस पर ईंट से हमला कर उसका फोन व रुपए लूटकर भाग गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बकौल पुलिस, महिला अपने बच्चे संग पंजाब से बिहार जा रही थी।

Load More