भारतीय गेंदबाज़ ईशांत शर्मा ने मंगलवार को विजय हज़ारे ट्रॉफी 2025-26 में खेले गए मैच में 2 विकेट लेकर लिस्ट ए क्रिकेट में अपने 200 विकेट पूरे किए हैं। उन्होंने दिल्ली की ओर से गेंदबाज़ी करते हुए विदर्भ के खिलाफ दो विकेट झटके थे। गौरतलब है कि विजय हज़ारे ट्रॉफी में ईशांत दिल्ली की टीम के कप्तान हैं।