ईश्वर-अल्लाह का कोई मज़हब नहीं है: रामनवमी पर हिंसा के बाद कांग्रेस महासचिव तारिक अनवर

देश में रामनवमी के दौरान कुछ जगहों पर सांप्रदायिक हिंसा होने के बाद कांग्रेस महासचिव तारिक अनवर ने बुधवार को कहा कि ईश्वर-अल्लाह का कोई मज़हब नहीं है। उन्होंने कहा, "धार्मिक वर्चस्व को लेकर, हम एक दूसरे को नीचा दिखाने की कोशिश में लगे हैं...वह (ईश्वर)...सारे जग का मालिक है। वह तो सारी मानवता का भला चाहने वाला है।"