inshorts

ईसी ने चुनावी राज्यों में बंद जगह पर जनसभा में 50% व खुली जगह पर 30% क्षमता की दी अनुमति

चुनावी राज्य उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में जनसभा संबंधी प्रतिबंधों में चुनाव आयोग ने और छूट देकर कोविड-19 नियमों के पालन के साथ बंद जगहों पर 50% और खुली जगहों पर 30% क्षमता की अनुमति दी है। रोड शो, पदयात्रा, साइकल/बाइक/वाहन रैली पर पाबंदी जारी रहेगी और डोर-टू-डोर प्रचार में अधिकतम लोगों की संख्या 20 बरकरार रहेगी।