इंग्लैंड ऐंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने इंग्लैंड-भारत के बीच 5वें टेस्ट मैच की स्थिति तय करने के लिए निर्णय प्रक्रिया शुरू करने को लेकर आईसीसी को पत्र लिखा है। कोविड-19 आशंकाओं के बीच शुक्रवार को मैनचेस्टर में मैच निर्धारित समय से कुछ घंटे पहले रद्द कर दिया गया था। भारत 5 मैचों की सीरीज़ में 2-1 से आगे है।