उ. कोरियाई सैनिकों ने कुर्स्क में 2 घंटे में 300 यूक्रेनी सैनिकों को किया ढेर: रिपोर्ट

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस के लिए लड़ने वाले उत्तर कोरिया के सैनिकों ने कुर्स्क क्षेत्र के एक गांव पर कब्ज़ा करने के लिए 2 घंटे में 300 यूक्रेनी सैनिकों को मार गिराया। बकौल रिपोर्ट्स, इस गांव में मौजूद यूक्रेनी सैनिक या तो मारे गए या फिर भाग गए। यह घटना 6 दिसंबर की बताई जा रही है।