पुरातत्वविदों द्वारा किए गए नए शोध में इंसानी पैरों के निशान मिले हैं जो उत्तरी अमेरिका में इंसानी पैरों के सबसे पुराने निशान माने जा रहे हैं। न्यू मैक्सिको के वाइट सैंड्स नैशनल पार्क में की गई शोध में शोधकर्ताओं ने अनुमान लगाया है कि ये 21,000 से 23,000 साल पुराने थे। ये निशान मिट्टी की परतों के नीचे मिले।