उइगरों के खिलाफ ‘मानवाधिकार उल्लंघन’ से जुड़ी यूएन की रिपोर्ट पर चीन ने दी प्रतिक्रिया

संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में चीन पर शिंजियांग प्रांत में उइगर मुसलमानों के खिलाफ ‘गंभीर मानवाधिकार उल्लंघन’ के आरोप लगाए जाने के बाद चीन ने प्रतिक्रिया दी है। चीनी विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा, “रिपोर्ट झूठी है और…चीन को नियंत्रित करने के लिए शिंजियांग को इस्तेमाल करने की नीति के तहत पश्चिमी देशों की राजनीतिक साज़िश है।”