मुंबई क्रूज़ ड्रग्स केस की जांच कर रहे एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े अपने ऊपर लगे उगाही के आरोपों के बीच सोमवार को दिल्ली पहुंचे। उन्होंने कहा, "मुझे समन नहीं किया गया है...मैं यहां किसी और काम से आया हूं...मेरे खिलाफ लगाए गए आरोप निराधार हैं।" गौरतलब है कि एनसीबी ने समीर वानखेड़े के खिलाफ आंतरिक जांच के आदेश दिए हैं।