उच्च शिक्षा के लिए ₹10 लाख तक के ऋण पर ब्याज में मदद करेगी सरकार
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को बजट 2024-25 पेश करते हुए कहा कि सरकार देश के युवाओं को घरेलू संस्थानों में उच्च शिक्षा के लिए ₹10 लाख तक के ऋण पर ब्याज में मदद करेगी। उन्होंने कहा, "हर साल 1 लाख छात्रों को सीधे ई-वाउचर दिए जाएंगे जिससे ऋण राशि पर 3% की वार्षिक ब्याज छूट मिलेगी।"