उचित शिक्षा के बाद हो लड़कियों की शादी, उम्र थोपना सही नहीं: आरएसएस की महिला विंग
आरएसएस की वार्षिक बैठक से पहले उसकी महिला शाखा राष्ट्रीय सेविका समिति ने रविवार को कहा कि लड़कियों को उचित शिक्षा लेने के बाद ही शादी करनी चाहिए और उनपर शादी की उम्र थोपने से शायद वांछित परिणाम नहीं मिलेंगे। प्रचार प्रमुख सुनीला सोहवानी ने कहा कि ऐसे मुद्दों से जन-जागरूरकता और व्यापक विचार-विमर्श के बाद निपटना बेहतर होता है।