बृहन्मुंबई महानगरपालिका के एक अधिकारी ने बताया कि जोखिम व उच्च जोखिम वाले देशों और यूएई से मुंबई आने वाले सभी अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों को रैपिड आरटी-पीसीआर टेस्ट या कोई अन्य टेस्ट कराना आवश्यक होगा। बकौल अधिकारी, "बाकी यात्री जिनका...कोविड-19 के विरुद्ध पूर्ण टीकाकरण हो चुका है...उन्हें तब तक टेस्ट के लिए जाने की आवश्यकता नहीं...जब तक अधिकारी उनसे ना कहें।"