उज्जैन में भस्म आरती के दौरान भगवान महाकाल का तिरंगे से किया गया विशेष श्रृंगार
76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर उज्जैन (मध्य प्रदेश) के महाकालेश्वर मंदिर में तड़के भस्म आरती के दौरान भगवान महाकाल का तिरंगे से विशेष श्रृंगार किया गया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। भगवान महाकाल को तिरंगे की माला भी अर्पित की गई और इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।