उज्जैन में स्थित है घड़ी वाले बाबा का मंदिर, मन्नत पूरी होने पर घड़ी चढ़ाते हैं भक्त
उज्जैन (मध्य प्रदेश) के गुराडिया सांगा गांव में स्थित सगस भैरव के मंदिर को 'घड़ी वाले बाबा' के मंदिर रूप में जाना जाता है। मान्यता है कि यहां लोग घड़ी लेकर मन्नत मांगने आते हैं और मुराद पूरी होने पर भी घड़ी चढ़ाते हैं। भक्तों का विश्वास है कि यहां घड़ी चढ़ाने से उनका सही वक्त शुरू हो जाएगा।