कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 'उज्जवला योजना' के दूसरे चरण की शुरुआत करने पर बुधवार को कहा, "उज्जवला में मिले 90% सिलिंडर धूल खा रहे हैं और महिलाएं चूल्हे पर खाना बनाने को मजबूर हैं।" बकौल प्रियंका, "अगर उज्जवला को लेकर सरकार ज़रा भी ईमानदार है तो गरीबों को सब्सिडी दे और महंगाई कम करे।"