केंद्र सरकार ने सोमवार को बताया कि पिछले 5-सालों में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 4.13 करोड़ लाभार्थियों ने एक बार भी सिलिंडर रिफिल नहीं कराया जबकि 7.67 करोड़ लाभार्थियों ने एक ही बार सिलिंडर भरवाया। बकौल सरकार, 2018-19 में 1.24 करोड़, 2019-20 में 1.41 करोड़, 2020-21 में 0.10 करोड़ और 2021-22 में 0.92 करोड़ लाभार्थियों ने सिलिंडर रिफिल नहीं कराया।