उठा-पटक के बाद सपाट बंद हुआ शेयर बाज़ार, लाल निशान पर बंद हुईं सेंसेक्स की 17 कंपनियां

भारतीय शेयर बाज़ार मंगलवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद सपाट बंद हुआ। सेंसेक्स 57 अंक गिरकर 82,102 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 32 अंक गिरकर 25,169 पर बंद हुआ। सेंसेक्स-30 में सूचीबद्ध 17 कंपनियां लाल निशान पर बंद हुईं जिनमें सबसे ज़्यादा गिरावट ट्रेंट (2.34%) और सबसे ज़्यादा बढ़त ऐक्सिस बैंक (2.21%) के शेयरों में रही।