उठक-बैठक लगवाई, सिर के बल कराया खड़ा; राम मंदिर के बाहर ठेला लगाने वालों को मिली सज़ा
अयोध्या (यूपी) में राम मंदिर के बाहर पूजा समाग्री बेचने वाले ठेलेवालों को कथित तौर पर नगर निगम द्वारा दी गई कठोर सज़ा का वीडियो सामने आया है। वीडियो में यूनिफॉर्म पहने कुछ लोग डंडा दिखाकर ठेलेवालों से उठक-बैठक लगवाते व दीवार के सहारे उल्टा खड़ा करते दिखे। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, चिलचिलाती धूप में यह सज़ा कई घंटों तक चली।