अमेरिकन एयरलाइंस की सैन डिएगो-शिकागो फ्लाइट में एक यात्री ने उड़ान के दौरान विमान का दरवाज़ा खोलने की कोशिश की। वह चिल्ला रहा था, "जीसस को देखना चाहता हूं...मुझे उतारो।" बुधवार को शेयर किए गए घटना के 7-वीडियो में यात्रियों-क्रू मेंबर्स द्वारा उसे फर्श पर गिराकर काबू करते देखा जा सकता है। विमान की फीनिक्स में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।