उड़ान के दौरान हुआ अनियंत्रित, लैंडिंग की असफल कोशिश के बाद कांगो में क्रैश हुआ प्लेन; 14 की मौत
कांगो में उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आने के बाद शुक्रवार को एक विमान अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अधिकारियों के मुताबिक, विमान ने लैंडिंग की कोशिश की लेकिन असफल रहा और क्रैश हो गया। हादसे में दो वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों समेत 14 लोगों की मौत हुई है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।