उड़ान विवाद के बाद इंडिगो में अब बड़ा इस्तीफा, CEO पीटर एल्बर्स ने छोड़ा अपना पद
देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। यह इस्तीफा ऐसे समय आया है जब कुछ महीने पहले इंडिगो ने हज़ारों उड़ानें रद्द कर दी थीं जिससे लाखों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। वहीं, इंडिगो के मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल भाटिया को अंतरिम सीईओ नियुक्त किया गया है।