उड़ान संकट के बीच 2025 में एशिया-पैसिफिक में सबसे पंक्चुअल एयरलाइनों में शामिल हुई इंडिगो
एविएशन एनालिटिक्स फर्म सिरीयम के मुताबिक, साल-2025 में इंडिगो एशिया-पैसिफिक की सबसे पंक्चुअल एयरलाइनों में शामिल हुई है। सूची में इंडिगो को छठा स्थान मिला जहां उसकी ऑन-टाइम परफॉर्मेंस (OTP) 78.12% दर्ज की गई। बकौल रिपोर्ट, नवंबर-दिसंबर में परिचालन चुनौतियों के बावजूद इंडिगो ने तेज़ी से रिकवरी की और समय पर उड़ानों के मामले में अपनी मजबूत मौजूदगी बनाए रखी।