उड़ते विमान में अचानक आगे-पीछे हिलने लगीं सीटें, पैसेंजर बोला- यह मिनी हार्ट अटैक जैसा था
दिल्ली से लखनऊ (उत्तर प्रदेश) जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसमें
उड़ते विमान में अचानक कुछ सीटें आगे-पीछे हिलती दिख रही हैं। एक पैसेंजर ने इसे 'मिनी हार्ट अटैक' जैसा अनुभव बताया है। इंडिगो ने इस घटना के लिए पैसेंजर से माफी मांग ली है।