ब्रिटिश एयरलाइन इज़ीजेट के एक पायलट ने सोमवार रात को उड़ान के दौरान यात्रियों को नॉर्दर्न लाइट्स दिखाने के लिए विमान को 360 डिग्री घुमाया। एक यात्री ने ट्वीट किया, "इज़ीजेट पायलट का बहुत-बहुत धन्यवाद...जिसने मिड फ्लाइट में 360 फ्लाईबाई कर यह सुनिश्चित किया कि सभी यात्री...नॉर्दर्न लाइट्स देख सकें।" फ्लाइट ने आइसलैंड से यूके के लिए उड़ान भरी थी।