उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयर में सोमवार को कारोबारी सत्र में ज़ोरदार गिरावट देखने को मिली है जिसके चलते उसके शेयर 15% की गिरावट के साथ ₹23.90 के अपने ऑल टाइम लो पर पहुंच गए। बैंक के शेयरों में यह गिरावट दिसंबर 2024 की तिमाही में ₹168 करोड़ के लॉस होने की खबर के बाद आई है।