उत्तरी लेबनान में इज़रायल के हवाई हमले में कम-से-कम 18 लोगों की हुई मौत
लेबनान की सेना ने बताया है कि सोमवार को उत्तरी लेबनान में हुए एक इज़रायली हवाई हमले में कम-से-कम 18 लोग मारे गए हैं। बकौल रिपोर्ट्स, यह हमला एक छोटे से अपार्टमेंट पर किया गया था और इज़रायल द्वारा इस महीने लेबनान के उत्तरी क्षेत्र में किए गए सबसे बड़े हमलों में से एक था।