inshorts

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन से बात करूंगा: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन से बातचीत करेंगे। उन्होंने कहा, "मैं काफी पहले उनसे मिला था। वह कोई धार्मिक कट्टरपंथी नहीं है। मैं उनसे दोबारा बातचीत करूंगा।" गौरतलब है, ट्रंप ने राष्ट्रपति के तौर पर अपने पहले कार्यकाल में 2018 में सिंगापुर में किम से मुलाकात की थी।