उत्तर कोरिया ने जारी कीं अपनी पहली 8700 टन वज़नी न्यूक्लियर पावर्ड पनडुब्बी की तस्वीरें
उत्तर कोरिया ने गुरुवार को अपनी पहली परमाणु-संचालित पनडुब्बी की नई तस्वीरें जारी कीं जिनमें उत्तर कोरिया के शीर्ष नेता किम जोंग-उन को एक इनडोर कंस्ट्रक्शन फैसिलिटी में गाइडेड-मिसाइल पनडुब्बी का निरीक्षण करते हुए दिखाया गया है। सरकारी मीडिया के मुताबिक, इसका वज़न 8700 टन है जो अमेरिकी बेड़े में शामिल वर्जीनिया क्लास की पनडुब्बियों के बराबर है।