उत्तर कोरिया ने दुनिया के सामने दिखाई अपनी मानवरहित विमान तकनीक
उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन ने बिना पायलट वाले विमानों की तकनीक से जुड़ी प्रदर्शनी और प्रदर्शन कार्यक्रम में हिस्सा लिया है। इसके बाद आत्मघाती ड्रोन, क्रूज़ मिसाइलों और 600-मिमी के मल्टीपल रॉकेट लॉन्चरों का प्रदर्शन किया गया जिसकी तस्वीरें सामने आईं। तस्वीरों में एक ड्रोन पहाड़ी पर खड़े सैन्य वाहन से टकराकर आग के गोले में बदलता दिखा।