उत्तर कोरिया में 'स्वीट मीट' इवेंट का होता है आयोजन, डॉग मीट से बनती है हर डिश
उत्तर कोरिया के रयोम्योंग स्ट्रीट में हाल ही में 'स्वीट मीट' प्रतियोगिता आयोजित की गई इसमें 200 शेफ ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में सिर्फ डॉग मीट से डिशेज़ बनाई गईं। दरअसल, उत्तर कोरिया में डॉग मीट को 'स्वीट मीट' कहा जाता है इसलिए इस प्रतियोगिता का नाम 'स्वीट मीट' रखा गया। यह प्रतियोगिता 4 दिनों तक चली।