उत्तर कोरिया से भागकर आए शख्स ने बताया वहां जब लोग टीवी खरीदते हैं तो क्या होता है

उत्तर कोरिया से भागकर आए एक शख्स ने बताया है कि जब वहां लोग टीवी खरीदते हैं तो उनके साथ क्या होता है। उसने कहा, "सरकारी अधिकारी आपके घर आते हैं और सभी एंटिना निकालकर केवल एक एंटिना छोड़ते हैं।" अधिकारी यह सुनिश्चित करते हैं कि लोग किम जोंग-उन से जुड़े कार्यक्रम देखें और किसी गैर-सरकारी प्रसारण तक न पहुंचें।