inshorts

उत्तराखंड की 'अलीज़ा' हिंदू धर्म अपनाकर बनी 'मनीषा', प्रेमी के साथ यूपी आकर रचाई शादी

ऊधम सिंह नगर (उत्तराखंड) के लालपुर गांव की अलीज़ा नामक मुस्लिम लड़की ने हिन्दू धर्म अपनाकर अपना नाम 'मनीषा' रखा और अपने प्रेमी राजेंद्र के साथ बरेली (उत्तर प्रदेश) आकर शादी कर ली है। लड़की ने कहा कि उसने अपनी मर्ज़ी से शादी की है। दरअसल, लड़की के परिवारवाले शादी के खिलाफ थे और उसके साथ मारपीट भी की थी।