उत्तराखंड के कुबेर पर्वत पर टूटा ग्लेशियर; मची अफरा-तफरी; तबाही का वीडियो आया सामने

उत्तराखंड के चमोली में बद्रीनाथ के पास शुक्रवार को कुबेर पर्वत पर ग्लेशियर टूटकर कंचन गंगा नाले में जा गिरा जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। ग्लेशियर टूटने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और नाले में पानी का बहाव बढ़ गया। अभी तक किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। वहीं, आपदा प्रबंधन की टीमें अलर्ट पर हैं।