उत्तराखंड के धारी देवी मंदिर में मां के काली स्वरूप की पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि माता दिन में 3-बार स्वरूप बदलती हैं, सुबह में मां बालिका का रूप धारण करती हैं जबकि दोपहर में महिला का और देर शाम में बुज़ुर्ग का रूप धारण करती हैं। नवरात्रों के समय बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं।