उत्तराखंड के पौड़ी में खाई में कार गिरने से पूजा से लौट रहे 2 लोगों की हुई मौत
पौड़ी (उत्तराखंड) में बुधवार को एक कार के 100 मीटर गहरी खाई में गिर जाने से उसमें सवार 2 लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य शख्स घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक, तीनों लोग अपने गांव से पूजा में शामिल होने के बाद दिल्ली लौट रहे थे। बकौल पुलिस, घायल शख्स का अस्पताल में इलाज चल रहा है।