उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत की कार शनिवार को मेरठ (यूपी) के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हालांकि, रावत पूरी तरह सुरक्षित रहें और उन्हें कोई चोट नहीं आई। वहीं, दुर्घटना के बावजूद उन्होंने अपनी यात्रा जारी रखी। मेरठ पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।