उत्तराखंड के पहाड़ी नमक की विदेशों में बढ़ी डिमांड, सिलबट्टे पर पीसकर बनाया जाता है
'मनीकंट्रोल' के मुताबिक, उत्तराखंड का पहाड़ी नमक 'पिसी लूण' विदेशों में भी लोकप्रिय हो गया है और इसकी डिमांड बढ़ गई है। पहाड़ी नमक को सिलबट्टे पर पीसकर बनाया जाता है। एक स्थानीय महिला के मुताबिक, लहसुन, पुदीना, साधारण नमक, काला नमक, हरी मिर्च, काली मिर्च, सरसों के दाने व धनिया आदि को सिलबट्टे पर पीसकर पहाड़ी नमक बनाते हैं।