प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मुखवा (उत्तराखंड) में मां गंगा की पूजा की। उत्तरकाशी से लगभग 75 किलोमीटर दूर हर्षिल वैली में मुखवा गांव है जो मां गंगा का शीतकालीन प्रवास स्थल है। यह उन चार मठों में एक है जहां शीतकाल में चारधाम के देवों की पूजा होती है। इसे मुखीमठ के नाम से भी जाना जाता है।