उत्तराखंड के स्कूल परिसर में बनाई जा रही थी मज़ार, वीडियो वायरल होने पर डीएम ने तुड़वाया

देहरादून (उत्तराखंड) के प्रतिष्ठित दून स्कूल के परिसर में अवैध रूप से मज़ार बनाए जाने का वीडियो वायरल हुआ है जिसके बाद डीएम सविन बंसल ने तत्काल आदेश देकर मज़ार को तुड़वाया। मज़ार को तोड़े जाने का वीडियो भी सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, मज़ार बनाने का वीडियो वायरल होने के बाद कई धार्मिक संगठनों ने आपत्ति जताई थी।